पंप फुंकने से जलापूर्ति हुई बाधित
जलसंस्थान का पंप फुंकने से जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब तीन हजार कनेक्शधारी प्रभावित हुए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 06:28 AM (IST)
जासं, रुद्रपुर : जलसंस्थान का पंप फुंकने से जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब तीन हजार कनेक्शनधारी प्रभावित हुए। विभागीय कर्मचारी देर शाम तक पंप की मरम्मत में जुटे रहे।
जिला मुख्यालय में नगर निगम के पास जलसंस्थान का पंप है, जहां तीन लाख लीटर क्षमता की दो टंकिया भी हैं। गर्मी के मौसम में पानी की प्यास बढ़ गई है। ऐसे में रविवार की सुबह 25 अश्वशक्ति क्षमता का पंप फुंक गया, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई है। पंप ऑपरेटर जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इसे शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। शाम के समय दूसरी टंकी से जलापूर्ति की जाएगी। जबकि पंप की बाइंडिग के बाद ही अब इसे सुधारा जा सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें