लाइसेंसी बंदूक से फायरिग करने वाला ग्रामीण गिरफ्तार
भाई से झगड़ा कर लाइसेंसी बंदूक से फायरिग करने वाले ग्रामीण को पुलिस ने बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
संसू, जसपुर : भाई से झगड़ा कर लाइसेंसी बंदूक से फायरिग करने वाले ग्रामीण को पुलिस ने बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज विनय मित्तल के मुताबिक 3 जुलाई की रात्रि 11:30 बजे वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। 112 नंबर पर फोन कर ग्रामीणों ने सूचना दी की ग्राम कलियांवाला में फायरिग हो रही है । पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचने पर एक ग्रामीण बंदूक फेंक कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरमुख सिंह निवासी ग्राम कलियांवाला बताया। उसने कहा कि उसका अपने भाई मंगल सिंह से झगड़ा हो रहा था। उसे डराने के लिए उसने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था। इस पर पुलिस ने गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 30 ए आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।