राम मंदिर को विहिप फूकेगा रामनाम मंत्र का जाप
विश्व हिंदू परिषद श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में है। इसके लिए 25 नवंबर से घर-घर में महामंत्र का जाप शुरु होगा।
खटीमा। विश्व हिंदू परिषद श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में है। इसके लिए 25 नवंबर से घर-घर में महामंत्र का जाप शुरु होगा।
आज खटीमा पहुंचे विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने राम मंदिर निर्माण की योजना बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में श्री राम जय राम के महामंत्र जाप के साथ पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद किसी भी कीमत पर राम मंदिर का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस की मनाया जायेगा। इस मौके पर बजरंग दल 5000 यूनिट रक्त दान करेगा। दिसंबर में ही धर्म रक्षा निधि की तैयारी की योजना की जानकारी भी उन्होंने दी।
इसी के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लंबी वार्ता भी की। साथ ही भावी योजनाओं की जानकारी देने के साथ कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए निर्देशित भी किया।
इस मौके पर उनके साथ प्रदेश सह संगठन मंत्री सुभाष जोशी, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रदीप पोखरिया, प्रदेश संयोजिका दुर्गा वाहिनी सावित्री चंद, विभाग उपाध्यक्ष किरण सिंह बिष्ट, बाबूलाल मोरिया आदि मौजूद रहे।
पढ़े- सीएम ने कर्मचारियों को चेताया