विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर एसटीएफ का शिकंजा, 13वीं गिरफ्तारी

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 05 Jul 2026 11:22 AM (IST)

उत्तराखंड एसटीएफ ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के 13वें अभियुक्त पलविंदर सिंह को काशीपुर से गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, काशीपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 13वें अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ ने काशीपुर में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ दबोचा है।

फर्जी लाइसेंस नेटवर्क से जुड़ा संगठित अपराध

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पलविन्दर सिंह (46 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय धर्मसिंह, निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि एक ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस नंबर पर दो कूटरचित लाइसेंस तैयार किए गए थे, जिनके आधार पर दो हथियार खरीदे गए। एसटीएफ ने इसे संगठित अपराध बताया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस (.30 बोर), एक .315 बोर राइफल तथा चार जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक ऑपरेशन प्रहार के तहत 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस तथा बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं।