विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, एक और आरोपी दबोचा

Published: Thu, 18 Jun 2026 10:40 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड एसटीएफ ने काशीपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क के एक और आरोपी दानिश उर्फ दानू को गिरफ्तार किया है।

ग्राम सरवरखेड़ा से एक आरोपित गिरफ्तार।

ग्राम सरवरखेड़ा से एक आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

  2. काशीपुर से दानिश उर्फ दानू अवैध हथियारों संग गिरफ्तार

  3. मुख्यमंत्री के अपराध मुक्त उत्तराखंड विजन के तहत कार्रवाई

संस जागरण, काशीपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त दानिश उर्फ दानू के पास से एक 30 बोर सेमी आटोमैटिक पिस्टल, एक 315 बोर सेमी आटोमैटिक रायफल, 17 जिंदा कारतूस और शाहजहांपुर (यूपी) के दो फर्जी लाइसेंस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आरोपी के पास से एक कूटरचित आधार कार्ड भी मिला है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पीएस धामी के "अपराध मुक्त उत्तराखंड " विजन के तहत बाहरी राज्यों से ट्रांसफर होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 4 जून को काशीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के तहत यह गिरफ्तारी की गई है।

इस पूरे नेटवर्क में अब तक 10 आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं और भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ ने साफ किया है कि इस मामले में संलिप्त किसी भी दोषी या मददगार को बख्शा नहीं जाएगा।