जिपं सदस्य की दोनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए खटीमा के मझोला व सितारगंज के डोहरा सीट पर नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन तय है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए खटीमा के मझोला व सितारगंज के डोहरा सीट पर तीन नामांकन होने के बाद बुधवार को नाम वापसी की कार्रवाई हुई। मझौला सीट पर मुंडेली निवासी कमलेश ने नामांकन वापस ले लिया है। अब यहां पर मात्र महिला प्रत्याशी किरन की दावेदारी से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं सितारगंज के डोहार सदस्य पद पर भी एक प्रत्याशी ही मैदान में है।
आरओ बृजेश ¨सह चौहान ने यह जानकारी दी। रुद्रपुर की चार ग्राम पंचायतों में आठ वार्डों में सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन न होने से ये सभी पद रिक्त रहेंगे। इसके पीछे आरक्षित सीटों का होना बताया जा रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरओ बनाई गईं बचत अधिकारी पल्लवी बिष्ट ने बताया कि नामांकन न होने से सभी सीटों पर चुनाव नहीं हो सकेगा। यह हैं आरक्षित ग्राम पंचायत सदस्य सीटें
रुद्रपुर में वार्ड नंबर सात महाराजपुर, वार्ड 10 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 11 में पिछड़ा वर्ग महिला, रामेश्वरपुर के वार्ड नंबर 6 अनुसूचित जाति महिला, रामेश्वरपुर वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति, प्रतापपुर वार्ड नंबर 2 में अनुसूचित जाति, मलसा गिरधरपुर वार्ड नंबर एक में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड नंबर 9 में अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीट आरक्षित है। इन सभी वार्डों में एक भी नामंकन नहीं हुआ।