जागरण संवाददाता, किच्छा : Fire broke out in Kichha: नगर के एक रेस्टोरेंट में रविवार को आग लग गई। आग से रेस्टोरेंट का सारा सामान जल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पााया। आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग देख मचा हड़कंप
अनुपम सिनेप्लेक्स मार्किट स्थित वेज किंग रेस्टोरेंट में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखकर हड़कंप मच गया। अाग भड़कती देख आसपास के लोग तुरंत वहां पहुच गए। देखते ही देखते धुएं के बादल रेस्टोरेंट के ऊपर छा गए। सूचना पर दमकल कर्मियों ने वहां पहुंचकर तेजी से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया।
एक वर्ष पूर्व भी यहां लगी थी आग
दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू तो पा लिया पर आग तब तक रेस्टोरेंट में रखे बड़े फ्रिज, ओवन सहित अन्य कीमती सामान के साथ फर्नीचर को पूरा खाक कर चुकी थी। एक वर्ष पूर्व अनुपम सिनेप्लेक्स में आग से एक करोड़ से अधिक नुकसान के बाद सिनेप्लेक्स मार्किट में आग की दूसरी बड़ी घटना से हड़कंप मच गया है। रेस्टोरेंट स्वामी प्रेम गंगवार भी मौके पर पहुच गए थे। दमकल कर्मी आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे है।
व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष ने सौंपा मदद का चेक
व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने आग से हुए नुकसान पर व्यापार मंडल की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। फुटेला ने उसको फौरी सहायता का एक चेक भी सौंपा। कहा व्यापार मंडल व्यापारी प्रेम चंद्र गंगवार के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें :
काशीपुर से सटे उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा में युवक को गोली मारकर हत्या
ऊधम सिंह नगर में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एक तो पंत विवि में पहुंचा था बेचने
डीजे बंद करवाना दूल्हे के भाइयों को पड़ा महंगा, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला