जानलेवा हमले में उप्र के दो युवकों पर मुकदमा
गांधी कालोनी में युवकों के बीच हुए विवाद के बाद फाय¨रग के दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जासं, रुद्रपुर : गांधी कालोनी में युवकों के बीच हुए विवाद के बाद फाय¨रग के दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
गांधी कालोनी निवासी गौरव शर्मा पुत्र मदन शर्मा की रविवार रात रामपुर, थाना बिलासपुर के डिबडिबा निवासी मधुर चौहान और अमन चीमा से विवाद हो गया था। गौरव का आरोप था कि देर रात मधुर चौहान और अमन चीमा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ गांधी कालोनी आए, जहां उन्होंने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर कर दिए थे। फाय¨रग की सूचना पर जब तक कोतवाली पुलिस पहुंचती, आरोपित फरार हो गए थे। बाद में गौरव की तहरीर पर पुलिस ने मधुर चौहान और अमन चीमा के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद फाय¨रग में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।