दो महिलाओं ने फांसी लगाकर जान दी
जसपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नादेह
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:49 PM (IST)
संसू, जसपुर: दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुट गई है।
नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज विनय मित्तल ने बताया कि ग्राम नादेही निवासी शिल्पी पत्नी लव कुश (38) ने शनिवार सुबह 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते छत के पंखे से लटक कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
दूसरी ओर, मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार रात छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट ने बताया कि महिला के परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें