खैर का पेड़ काट रहे दो तस्कर दबोचे, दो फरार
संवाद सहयोगी बाजपुर वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान बरहैनी के जंगल में खैर का पेड़ क
संवाद सहयोगी, बाजपुर : वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान बरहैनी के जंगल में खैर का पेड़ काट रहे दो तस्करों को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी मौका पाकर भागने में सफल रहे। तस्करों के खिलाफ नामजद मुकदमा करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर व उपप्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशन में वन टीम ने लकड़ी तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रखा था। टीम गश्त करते हुए बरहैनी जंगल के एन-1 क्षेत्र में पहुंची तो चार लोग खैर का पेड़ काटते हुए दिखाई दिए। इस पर टीम ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही टीम उनके नजदीक पहुंची दो तस्कर मौके से फरार हो गए। वहीं दो लोगों को दबोच लिया गया। बरहैनी के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम सोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी तोता बेरिया व गुरदेव पुत्र इंदर सिंह निवासी हरिपुरा हरसान बताया है। फरार तस्कर निशान सिंह उर्फ शानू पुत्र जसवीर सिंह निवासी थापानगला, बख्शीश सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी हरिपुरा हरसान बताए गए हैं। इन सभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर पकड़े गए आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है। टीम में डिप्टी रेंजर हेम सिंह नेगी, वन आरक्षी जेपी यादव, प्रदीप कंबोज, रोपण रक्षक मुमताज अली, नीरज रौतेला आदि शामिल थे।