बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चल पाएंगे टुकटुक
जागरण संवाददाता, किच्छा : बिना रजिस्ट्रेशन के शहर में टुकटुक नहीं चल पाएंगे। पुलिस ने प
जागरण संवाददाता, किच्छा : बिना रजिस्ट्रेशन के शहर में टुकटुक नहीं चल पाएंगे। पुलिस ने प्रशासन के सहयोग से टुकटुक की आड़ में अपराधियों के शरण लेने की परंपरा को बंद करने के लिए अभियान चलाया। जिसके तहत टुकटुक का रजिस्ट्रेशन किया गया। पुलिस की सख्ती के चलते ढाई सौ के करीब टुकटुक का रजिस्ट्रेशन किया गया।
मंगलवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान में टुकटुक का रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई की गई। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए बड़ी संख्या में टुकटुक चालक अपने वाहन लेकर इंदिरा गांधी खेल मैदान में पहुंच गए। उनके आधार कार्ड देखने के साथ ही उनके पहचान पत्र देखने के बाद रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई की गई। सीओ हिमांशु शाह ने कहा टुकटुक चलाने के लिए सत्यापन अनिवार्य है। अब बाहरी लोग टुकटुक संचालन के नाम पर शरण नहीं ले पाएंगे। एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने कहा टुकटुक चालकों द्वारा लगातार यातायात नियमों का उलंघन की जानकारी मिल रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, दिनेश भाटिया, लवी सहगल, श्रीकांत राठौर, दिवाकर प्रताप चंद्र, सुरेंद्र चौधरी, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद थे।