Move to Jagran APP

हड़ताल से करोंडों का लेनदेन प्रभावित

रुद्रपुर में कर्मचारियों की हड़ताल से विभिन्न कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 12:02 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 06:12 AM (IST)
हड़ताल से करोंडों का लेनदेन प्रभावित
हड़ताल से करोंडों का लेनदेन प्रभावित

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: कर्मचारियों की हड़ताल से विभिन्न कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। मार्च माह के साथ ही वित्तीय वर्ष समापन की ओर है। ऐसे में विभागों में करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। जबकि हड़ताल पर गए कर्मचारी मांगे पूरी होने तक किसी भी हालत में वापस लौटने को तैयार नहीं हैं।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट, विकास भवन, एआरटीओ, राज्य कर, जिला अस्पताल, श्रम विभाग आदि से जुड़े कर्मचारी पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। जिससे विभिन्न विभागों के करीब 80 फीसदी कर्मचारी काम से विरत हैं। ऐसे में कार्यालयों के विभागाध्यक्ष परेशान हैं। राज्य कर विभाग के संयुक्त कमिश्नर पीएस डुंगरियाल ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते उपनल व पीआरडी कर्मचारियों को लगाया गया है। फिर भी तकनीकि मामलों में दिक्कत आ रही है। महिला व बाल विकास विभाग के डीपीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 25 लाख रुपये आ गए हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल से लेन देन प्रभावित हो रहा है। अन्य योजनाओं में भी बिल व बाउचर नहीं बन पा रहे हैं। विभिन्न विभागों में शाम तीन बजे तक कर्मचारी हड़ताल व सभा में ही बैठे हुए हैं। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय के सामने सभा के दौरान प्रकाश भाकुनी, महेश नैनवाल, रुचि शुक्ला, सुधा जोशी, देव सिंह पोखरिया, संजय उपाध्याय, मोहन राठौर, प्रभा गोस्वामी, लीला परिहार, नीलम नाथ आदि मौजूद थे।

---इनसेट---

शासनादेश की जलाई प्रतियां

रुद्रपुर: जनरल-ओबीसी एंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने पदोन्नति में आरक्षण के शासनादेश की प्रतियां जलाई। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय के सामने सभा के दौरान फार्मसिस्ट देव सिंह पोखरिया, प्रकाश भाकुनी आदि के नेतृत्व में शासनादेश की करीब 50 प्रतियां आग के हवाले की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.