Move to Jagran APP

गद्दारी करने वालों का भाजपा में कोई स्थान नहीं : भगत

किच्छा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि गद्दारों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 06:16 AM (IST)
गद्दारी करने वालों का भाजपा में कोई स्थान नहीं : भगत
गद्दारी करने वालों का भाजपा में कोई स्थान नहीं : भगत

जागरण संवाददाता, किच्छा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने का संदेश दिया। कहा संगठन से गद्दारी करने वालों का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभासद रंजीत नगरकोटी व पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष कांग्रेस हरविदर सिंह चुघ बिन्नी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

loksabha election banner

सोमवार दोपहर बंशीधर भगत के किच्छा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आंबेडकर चौक से खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वह भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने पुराने साथी कुंदन लाल खुराना की दुकान पर पहुंचे और अपने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए कार्यकर्ताओं से मिले। उसके बाद वह आवास विकास स्थित विधायक राजेश शुक्ला के कैंप कार्यालय के सामने आयोजित समारोह स्थल पहुंचे। भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलेगा। कहा प्रदेश में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोग जेल भेजे जा रहे हैं और काम करने वाले प्रदेश में सम्मान पा रहे हैं। पारदर्शिता के कारण जनता में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जिसके दम पर भाजपा 2022 में एक बार फिर उत्तराखंड का नेतृत्व कर उसे सही दिशा में ले जाने का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने किया। कार्यक्रम को विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता कुंदन लाल खुराना, मंडी सभापति कमलेंद्र सेमवाल, उप सभापति विशाल फुटेला, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, लता सिंह, दिनेश भाटिया, विपिन जल्होत्रा, धर्मराज जायसवाल, श्रीकांत राठौर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नीरज बजाज, ओमप्रकाश दुआ, दया डसीला, सरन संधू, शैली फुटेला, भूपेंद्र राय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.