जालसाज ने महिला को बेहोश कर तीन तोले सोने के जेवर उड़ाए
संस, खटीमा: खरीदारी करने बाजार आई महिला को बातों में उलझा कर जालसाज ने बेहोश क
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:23 AM (IST)
संस, खटीमा: खरीदारी करने बाजार आई महिला को बातों में उलझा कर जालसाज ने बेहोश करने के बाद तीन तोला सोने के जेवरात उड़ा लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर से लगे भूड गांव की विटोली देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह खरीदारी करने बाजार आई थी। जब वह खडंजा मार्केट की ओर जा रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पता पूछने के नाम पर उसे बातों में उलझा दिया। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने धोखे से उसे कोई पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह अर्द्घ बेहोशी की हालत में हो गई। इसी दौरान उसके गले की दो तोले सोने की चेन व एक तोला सोने की दो अंगुठियां उड़ा ली होश आने पर उसे इसका पता चला। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें