बाइक फिसलने से तीन घायल
किच्छा : बाइक फिसल जाने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:38 PM (IST)
किच्छा : बाइक फिसल जाने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को रेफर कर दिया गया।
शंकर पुत्र सुनील मंडल निवासी खुरपिया फार्म किच्छा बाइक पर अपनी मां अरूणा व बहन पूनम के साथ जा रहा था। काली मंदिर के पास बाइक अचानक ही अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अरूणा को सुशीला तिवारी वन चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जासं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें