सिटी वन कालोनी में घुसे चोर, तीन दबोचे
सिटी वन कालोनी में चोरी के मकसद से चोर घुस आए। इसका पता चलते लोगें ने पीछा कर तीन लोगों को दबोच लिया।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
सिटी वन कालोनी में चोरी के मकसद से चोर घुस आए। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने उनका पीछा कर तीन को दबोच लिया। इस दौरान उनकी धुनाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर सिटी वन कालोनी में एक बंद घर में पांच-छह संदिग्ध युवकों ने चोरी की नियत से घुसने का प्रयास किया। यह देख पास में रहने वाले लोगों ने शोर मचा दिया। शोर होने पर लोगों को एकत्र होता देख चोर भागने लगे। इस पर लोगों ने उनका पीछा कर तीन को दबोच लिया, जबकि उनके साथी भागने में कामयाब रहे। बाद में लोगों ने एकत्र लोगों की धुनाई लगा दी, साथ ही सूचना पुलिस को दी। सिटी वन कालोनी में चोरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों से पूछताछ की जा रही है।