फायरिग मामले में मुख्य आरोपी न्यायालय में पेश
संस गदरपुर ग्राम कनकटा में जमीनी विवाद में घर में घुसकर फायरिग करने के मामले में नामजद
संस, गदरपुर: ग्राम कनकटा में जमीनी विवाद में घर में घुसकर फायरिग करने के मामले में नामजद पांच लोगों में से मुख्य आरोपित पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में पेश हो गया। पुलिस ने न्यायालय से उसे रिमांड पर लेते हुए उसकी निशानदेही पर जंगल में प्रयोग किये गये तमंचे को बरामद किया है। जबकि दो आरोपितों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। वहीं दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
मालूम हो कि ग्राम कनकटा निवासी रजवंत कौर पत्नी स्व. कुलदीप सिंह का सतनाम सिहं पुत्र अमरीक सिंह से मेड को लेकर विवाद चल रहा था। दो मई को सतनाम सिंह अपने साथियों के साथ रजवंत कौर के घर हथियारों से लैस होकर आ गया और मारने की नियत से फायरिग की थी और फरार हो गए थे। रजवंत कौर ने इस घटना की चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों सतनाम सिंह, गुरविदर सिंह, मनजोत सिंह, सिमर विर्क व प्रशांत सक्सेना के नाम मामला दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। एसआई बंसत कुमार ने मुख्य आरोपित गुरविदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कनकटा को न्यायालय से रिमांड पर लेते हुए पुलिस कस्टडी में उसकी निशानदेही पर घटना के दौरान प्रयोग में लाये गये 12 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि शेष नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। जल्द वह भी गिरफ्त में होंगे।