मैदान पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने रौंदा, गंभीर
ब्लॉक कार्यालय के पास मैदान पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:05 PM (IST)
जासं, रुद्रपुर : ब्लॉक कार्यालय के पास मैदान पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मजदूर के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। उसे जिला अस्पताल से उसे हाई सेंटर रेफर किया गया है।
रोहतक निवासी वीरबल पुत्र रणवीर 15 दिन पहले ही रुद्रपुर आया था। यहां उसने मेहनत मजदूरी शुरू कर दी थी। शनिवार दोपहर वह काशीपुर रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास मैदान पर सोया था। इसी बीच वीरबल के दोनों पैर बैक हो रहे दस टायरा ट्रक के टायरों की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख सुन आसपास के लोगों को एकत्र होता देख चालक ट्रक समेत फरार हो गए। बाद में लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें