नगर का चहुमुंखी विकास पहली प्राथमिकता : सोनी
संवाद सहयोगी, खटीमा : कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनी राणा ने कहा कि नगर क
संवाद सहयोगी, खटीमा : कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनी राणा ने कहा कि नगर का चहुमुंखी विकास करना उनकी पहली व सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में घर-घर तक मूलभूत सुविधाएं कराई जाएंगी।
कांग्रेस के चेयरमैन प्रत्याशी सोनी ने निकाय क्षेत्र में धुआंधार प्रचार अभियान चला रखा है। उनके पिता पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष वहीदुल्ला खां, सुरैया मेंहदी, ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा, चुनाव प्रभारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न टीमें अलग-अलग वार्डो में घर-घर जाकर सोनी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इस मौके पर अशोक बत्रा, नासिर खान, मेंहदी हसन, गुड्ड, मो. जफर, ठाकुर महेंद्र सिंह, बाबुद्दीन, नूर मोहम्मद, इमरान, शाहिद, सद्दाम, परवाज, कासिम, मनोज, अजीम आदि मौजूद थे।