उचक्कों ने वृद्घा को सम्मोहित कर सोने की चेन उड़ाई
दो उचक्कों ने एक वृद्घा को सम्मोहित कर उसके गले से एक तोले की सोने की चेन उड़ाई।
खटीमा : दो उचक्कों ने एक वृद्घा को सम्मोहित कर उसके गले से एक तोले की सोने की चेन उड़ा दी। इससे हड़कंप मच गया। फिलहाल अभी इस मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
सितारगंज मार्ग के ओम कालोनी की रहने वाली भगवती बिष्ट (70) शुक्रवार को खरीदारी करने बाजार आई हुई थी। देर शाम जब वह घर लौट रही थी। इसी दौरान कोतवाली के ठीक सामने कूर्माचल बैंक के पास दो उचक्कों ने उन्हें रोक लिया। और बातें करने लगे। इसी दौरान बातों-बातों ने दोनों उचक्कों उन्हें सम्मोहित कर लिया। इतना नहीं उनके गले में पड़ी एक तोले सोने की चेन को उतरवा कर एक डिब्बी में रखने को कहा। तथा घर में जाकर गंगा जल छिड़कर पहनने की बात कही। इसके बाद दोनों वहां से गायब हो गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने देखा कि थैले में रखी डिब्बी व सोने की चेन नहीं है तो वह दंग रह गई। यह सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। फिलहाल इस मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है।