तीन मंजिले से गिरकर किशोरी की मौत
चित्र परिचय 29 यूडीएन पी-10 -बालकनी में थी खड़ी, हुई असंतुलित -परिजनों में मचा कोहराम ज
चित्र परिचय 29 यूडीएन पी-10
-बालकनी में थी खड़ी, हुई असंतुलित
-परिजनों में मचा कोहराम
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
सुभाष कालोनी में तीन मंजिले मकान से किशोरी असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मूलरूप से उप्र, जिला रामपुर के मिलराम निवासी सुधीर शर्मा पत्नी शोभा और तीन बच्चों के साथ सुभाष कालोनी में अर¨वद गंगवार के तीन मंजिले मकान में किराये में रहते हैं। रविवार को सुधीर अपने गांव गए थे। जबकि पत्नी शोभा काम पर गई थी। घर में 15 वर्षीय पुत्री अंजली, छोटी बहन दिव्या और भाई विराज ही थे। शाम साढ़े छह बजे के आसपास अंजली तीन मंजिले मकान की बालकनी में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह अपना संतुलन खो बैठी और तीन मंजिले से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने अंजली की मां को घटना की सूचना दी। साथ ही उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अंजली की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इंसेट-
चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी
सुधीर शर्मा के चार बच्चे हैं। इनमें मृतका अंजली दूसरे नंबर की थी। सबसे बड़ा पुत्र अभिषेक विवाहित है और वह अपने गांव में ही रहता है। जबकि एक पुत्र और एक पुत्री अभी छोटे ही हैं। अंजली कक्षा सात में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक वह पढ़ाई में काफी तेज थी। वह खूब पढ़ना चाहती थी।