चेक बाउंस पर शिक्षक गिरफ्तार, मिली जमानत
खटीमा: चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्य
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM (IST)
खटीमा: चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय पेश किया गया। हालांकि न्यायालय में रकम जमा करने के बाद उसे जमानत दे दी गई।
बता दें कि जूनियर हाईस्कूल पचपेड़ा के प्रधानाध्यापक महेश कुमार यादव के खिलाफ एक व्यक्ति ने चेक बाउंस होने का मामला न्यायालय में दायर किया था। जिस पर न्यायालय से उन्हें सम्मान भेजा था। लेकिन वे न्यायालय में पेश नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में चेक की राशि जमा करने पर उन्हें जमानत दे दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें