सफाई कर्मियों के दो गुटों में चले लात-घूंसे
जागरण संवाददाता, काशीपुर : आपसी मतभेद को लेकर सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में गाली-गल
जागरण संवाददाता, काशीपुर : आपसी मतभेद को लेकर सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए। मारपीट होते देख नगर निगम परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कुछ संभ्रांत लोगों के दखल के बाद मामला शांत हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। जबकि एक पक्ष के तीन लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर निगम काशीपुर में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ और देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के दो गुट कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे किसी बात को लेकर दोनों गुटों में गाली-गलौज होना शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए। दोनों पक्षों में मारपीट होते देख नगर निगम कार्यालय के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि कुछ संभ्रांत लोगों और अधिकारियों के दखल देने के बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष विनय चौधरी ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी ड्यूटी करे आए थे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजन के साथ देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अजय बन्नू ने गाली-गलौज की। जबकि अजय बन्नू का आरोप है कि सफाई कर्मियों का तीन माह से वेतन नहीं मिला है। दूसरे पक्ष के कुछ सफाई कर्मी धारा-166 के अंतर्गत नहीं आते हैं। जिसके लिए वह ज्ञापन देने के लिए आए थे। इस बीच राजन और विनय चौधरी ने उसके साथ गाली-गलौज की। हालांकि इसके बाद मोहल्ला महेशपुरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बुधवार को कार्यालय में कार्य कर रहा था। गाली-गलौज की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो विनय चौधरी, उसके पुत्र, सुरेश सौदा, अजय बन्नू आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान दोनों का बीच-बचाव कराया तो उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी सीसीटीवी फुटेज में रिकॉíडंग है। आरोप है कि आरोपितों ने तमंचे लाकर जान से मारने की भी धमकी दी। अजय बन्नू और सुरेश सौदा ने भी तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।