समाजसेवी पृथ्वी बजाज रामपुर रत्न से सम्मानित
गदरपुर में श्री बालाजी सेवा संस्थान कने पृथ्वी बजाज को रामपुर रत्न से किया सम्मानित।
ससू, गदरपुर : श्री बालाजी सेवा संस्थान की और से रंगोली मंडप में रामपुर रत्न नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कैनिया निवासी युवक को कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बार्डर पर पुलिसकíमयों को निशुल्क भोजन कराने पर सम्मानित किया गया।
शनिवार को एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान स्कैनिया निवासी पृथ्वी बजाज को रामपुर रत्न से सम्मानित किया। संस्थान के प्रबंधक सचिव विशाल सक्सेना ने बताया कि लाकडाउन के दौरान पृथ्वी बजाज ने गदरपुर मिलकखानम बॉर्डर पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कíमयों, चिकित्सकों कर्मचारियों को लगातार खाने पीने की वस्तुएं वह पानी की सेवा अपने खर्चे पर उपलब्ध कराया। उनकी सेवा को देखते हुए उन्हें रामपुर रत्न से सम्मानित किया गया है। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि 20 वर्ष की उम्र में बड़ा जज्बा रखने वाले पृथ्वी बजाज से समाज के के लोगों को सीख लेनी चाहिए। इसके अलावा एडवोकेट लाल चंद कंबोज पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन चंद कंबोज व समाजसेवी दर्शन लाल कंबोज को भी अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
..
शहीद मुकेश कुमार की पत्नी को किया सम्मानित
जासं, काशीपुर: मिशन श्रद्धांजलि माह के तहत रविवार को कवि अनिल सारस्वत ने शहीद मुकेश कुमार के गांव नंदरामपुर पहुंच कर पत्नी नीलम को सम्मानित किया। सारस्वत ने बताया कि शहीद के स्वजनों को 2100 रुपये और शाल भेंट की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रोहित कुमार, श्याम माडर्न जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, अमित कुमार शर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला,शहीद के ससुर चंद्रपाल सिंह, बेटे विशाल कुमार व ऋषभ कुमार मौजूद रहे।