स्नेक मैन मोहन के लिए सर्प पकड़ना बच्चों का खेल
संवाद सहयोगी, बाजपुर: सावन के महीने में सांपों के दर्शन आम बात है। अक्सर इन दिनों ही सर्पदंश्
संवाद सहयोगी, बाजपुर: सावन के महीने में सांपों के दर्शन आम बात है। अक्सर इन दिनों ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती है। वहीं इस महीने में घरों में नाग निकलने पर उसे भगवान शिव का दूत मान नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है लेकिन लोगों में दहशत बनी रहती है। दहशत का पर्याय बने सांपों को चकरपुर के मोहन पकड़ कर जंगल में छोड़ कर आते है, मानों उसके लिये यह खेल हो। रविवार को भी गांव के सूरज जोशी के घर में लगभग नौ फीट लंबा सर्प दिखा और कोई भी नाग के पास जाने का साहस नहीं जुटा पाया। तभी मोहन को बुलाया गया। मोहन ने नाग को चंद मिनटों में पकड़ उसे जंगल में छोड़ दिया। मोहन ने बताया कि यह उनका सेवा का कार्य है जिसमें हर कोई उन्हें याद कर सकता है बह जीव की हत्या नहीं करते है उसे सकुशल दूसरे स्थान पर छोड़ देते है। सांप पकड़ने की कला उन्हें 26 वर्ष पूर्व एक सपेरे ने बताई थी। जबसे वह सेवा कर सैकड़ों सांपों की जान बचा चुके है। साथ ही लोगों की जान भी बचा लेते है।