फूड पॉइजनिंग से परिवार के छह लोग अस्पताल में भर्ती
उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एक परिवार के चार बच्चों सहित छह लोग फूड प्वाइजजिंग का शिकार हो गए। उनको सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया।
किच्छा, [जेएनएन]: एक परिवार के चार बच्चों सहित छह लोग फूड प्वाइजजिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उनको सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गाय का पहला दूध को पीने के बाद हालत बिगड़ने की बात कही है। चिकित्सक बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।
शांतिपुरी नंबर तीन निवासी प्रेम सिंह व उसके भाई हरीश सिंह का परिवार साथ ही रहता है। रविवार को उनकी गाय के ब्याने के बाद उन्होंने पहला दूध निकाल कर रख लिया। सोमवार सुबह उनके बच्चे गाय की दूध की खींस खाने की जिद करने लग गए। जब परिजनों ने बच्चों को खींस खाने को दी तो, उसको खाने के बाद बच्चों को उलटी होने लग गई। उनकी हालत बिगड़ने लगी।
आनन फानन में प्रेम सिंह के बच्चे डौली और दिगंबर ( चार साल), सिया ( आठ साल) व हरीश सिंह के बच्चे गुंजन (आठ वर्ष), पंकज (14 वर्ष) व नीकिता (20 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्चों की हालत में सुधार बताया है। कहा उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।