116 मृत व 35 ¨जदा तोतों के संग छह गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान छह शिकारियों को 116 मृत व 35 जीवित तोतों के साथ दबोचा।
सहयोगी, खटीमा : वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान छह शिकारियों को 116 मृत व 35 जीवित तोतों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनसे जाल व चार बाइक भी बरामद हुई। सभी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में निरुद्ध किया गया है।
सुरई वन रेंज के डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र रेखाड़ी के नेतृत्व में कर्मचारी आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नौसर क्षेत्र में अवैध रूप से तोता की खरीद-फरोख्त की सूचना पर परवीन नदी के किनारे छापामारी की। इस दौरान वन कर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के मोहल्ला बागवुल शेर खां बारापत्थर के मोनू, उमेश, अर¨वद, राकेश, जितेंद्र व बब्लू कुमार को धर दबोचा। उनसे 116 मृत व 35 जीवित तोते बरामद हुए। साथ ही जाल भी मिला। मौके से चार बाइक भी पकड़ ली गई। जीवित मिले तोतों को खुले आसमान में छोड़ दिया गया। जबकि मृत तोतों को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद दफना दिया गया। डिप्ली रेंजर रेखाड़ी ने बताया कि सभी अरोपितों को वन जीव संरक्षण अधिनियम में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।