शोभायात्रा निकाल गर्जिया में गणेश प्रतिमाएं की विसर्जित
जागरण संवाददाता, काशीपुर : गणेश चतुर्थी से चल रहे गणेशोत्सव में नगर में लगभग 15 स्थानों पर
जागरण संवाददाता, काशीपुर : गणेश चतुर्थी से चल रहे गणेशोत्सव में नगर में लगभग 15 स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। जिसमें से कई प्रतिमाएं विगत तीन चार दिनों में विसर्जित की जा चुकी हैं। शुक्रवार को भी कई स्थानों की प्रतिमा गर्जिया में विसर्जित की गईं। विसर्जन से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोग गाते-बजाते गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते हुए प्रतिमा ले गए।
कटरामालियान, महेशपुर, आवास-विकास व किला मोहल्ला स्थित नीम के राजा चौक पर स्थापित प्रतिमा विसर्जित की गई। कई लोगों ने अपने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। वह लोग ई-रिक्शा ऑटो से प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए। वहीं बड़ी प्रतिमाओं को लोग ट्रक पर लेकर गाते-बजाते हुए जा रहे थे। विसर्जन से पूर्व स्थापना स्थल पर विधिवत पूजन, हवन व प्रसाद में लड्डू का वितरण हुआ। इसके बाद लोगों ने नगर में गणेश प्रतिमा को घुमाया व शोभायात्रा निकाली। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन स्थल तक गए। कमेटी के लोग अपनी प्रतिमा लेकर रामनगर स्थित कोसी नदी व गर्जिया पहुंचे, वहां विसर्जन किया।