सैंया मिले लरकइयां मैं का करूं.. पर झूमा तराई
सोमवार रात लोकगीतों की महफिल में शहर जमकर झूमा।
रुद्रपुर : सोमवार रात लोकगीतों की महफिल में शहर जमकर झूमा। यूएस कार्निवाल की संध्या पर मशहूर लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिस पर लोग थिरकने के लिए मजबूर हो गए।
कार्निवाल के तहत जिला मुख्यालय में रोज नए नए कार्यक्त्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को स्टार नाइट के अंतर्गत लोकगीतों के नाम रही। इसमें मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी प्रस्तुत दी। रात 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्त्रम में उन्होंने सैंया मिले लरकइयां मैं का करूं, अंगूरी में डसले बिया नगिनिया, ए ननदी दियरा जरा दा, रतिया भइले ना, एक नींद सुते द बलमुआ.. आदि गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान भीड़ ने भी तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दौर शुरू हुआ होली गीतों का जिसमें उन्होंने अपने गीतों होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेलें रघुबीरा, रंग बरसे भीगे घूंघटवाली, रंग बरसे..की बौछार से पूरे शहर को भीगने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्त्रम के बाद उन्होंने यूएस कार्निवाल और सरस मेले की तारीफ की। कहा रुद्रपुर शहर में आकर कई यादें ताजा हो गई। कार्यक्त्रम में अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र काडपाल व प्रशिक्षु आइएएस विशाल मिश्रा आदि मौजूद थे।