विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, सोने के कुंडल लूटे

Published: Fri, 24 Jul 2026 09:11 AM (IST)

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया गया और महिलाओं से सोने के कुंडल लूट लिए गए।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। साथ ही तोड़फोड़ कर महिलाओं से सोने के जेवरात लूटे गए। इसकी शिकायत पुलिस से की तो कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

शास्त्री नगर गड्डा कालोनी निवासी पाती राम ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 मई की रात वह अपने घर पर मौजूद थे। इस बीच राजपाल, मिथुन, राजेश, नन्ही देवी, शिवम व तीन अन्य लोग धारदार हथियार लेकर जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

मोबाइल फोन भी तोड़े

विरोध करने पर आरोपितों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान राजपाल ने जान से मारने की नीयत से उनके पुत्र विजयपाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। मारपीट में वह भी घायल हो गए। घटना के दौरान उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए।

बीच-बचाव करने पहुंची नीलावती के साथ भी आरोपितों ने मारपीट कर बाल पकड़कर घसीटा और कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। शोर होने पर आरोपित फरार हो गए। मामले की शिकायत ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस लगातार समझौते का दबाव बनाती रही। इसके बाद उन्होंने 27 मई को एसएसपी को भी शिकायत दी, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसआइ ट्रांजिट कैंप महेश कांडपाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में मैनपुरी के ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, आइलेट संचालक की दर्दनाक मौत