विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने कर दी धुनाई

Published: Sat, 11 Jul 2026 08:35 AM (IST)

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान मालिक पर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में इलेक्ट्रानिक दुकान स्वामी ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपित की धुनाई लगा दी। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रांजिट कैंप चामुंडा मंदिर के पास एक इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक नौ साल की बच्ची पास में ही खेल रही थी। इसी बीच दुकान स्वामी आया और बच्ची को बहला फुसलाकर दुकान पर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।

स्वजन को सुनाई आपबीती 

किसी तरह से बच्ची उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजन और आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे और आरोपित की धुनाई लगा दी। इस दौरान आरोपित मौका मिलते ही फरार हो गया। हालांकि लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने सुनाया फैसला, 3 दोषियों को कठोर कारावास की सजा

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में दरिंदगी: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपित को बंधक बनाकर पीटा