विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहन की आईडी पर युवती को होटल ले गया साकिब, पहुंच गए हिंदूवादी संगठन... किया हंगामा

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:32 PM (IST)

रुद्रपुर में मोहम्मद साकिब एक युवती को बहन की आईडी पर होटल ले गया, जहां हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर  बहन की आईडी का इस्तेमाल कर एक युवक रुद्रपुर निवासी युवती को आवास विकास स्थित होटल में ले गया। इसकी भनक लगने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।

कमरे में युवक को युवती के साथ देख कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को आवास विकास चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने युवती से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग होने की बात बताई। मामले में युवती के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गदरपुर के गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब का रुद्रपुर निवासी युवती से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम साकिब युवती को आवास विकास स्थित होटल क्राउन टाउन ले गया था। होटल में कमरा लेने के लिए उसने अपनी बहन की आईडी का इस्तेमाल किया।

इसी दौरान हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हो गई। देर रात वे होटल पहुंचे और संबंधित कमरे में साकिब को युवती के साथ देख लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने साकिब की पिटाई भी की। इसके बाद कार्यकर्ता दोनों को आवास विकास चौकी ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने साकिब को हिरासत में लेकर पूछताछ की और युवती के स्वजन को सूचना दी। पूछताछ में साकिब ने पुलिस को बताया कि वह और युवती करीब एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं। बाद में युवती के स्वजन चौकी पहुंचे। उनकी ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने साकिब के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।