विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में नकली किन्नरों पर असली किन्नरों का धावा, पांच को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published: Wed, 15 Jul 2026 11:00 AM (IST)

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में नकली किन्नरों द्वारा जबरन वसूली करने पर असली किन्नर समाज ने मोर्चा खोल दिया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दुकानदारों और राहगीरों के साथ ही ठेली लगाने वालों से जबरन वसूली कर रहे नकली किन्नरों के खिलाफ सोमवार देर रात किन्नर समाज ने मोर्चा खोल दिया।

सूचना मिलते ही किन्नर समाज की मुखिया पिंकी अपनी साथियों के साथ मौके पर पहुंचीं और नकली किन्नरों को पकड़कर उनकी धुनाई लगा दी। साथ ही उन्हें पिटते हुए कोतवाली तक ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जहां आरोपित नकली किन्नरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, नकली किन्नरों से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राहगीरों से जबरन रुपये वसूलते मिले 

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे किन्नर का वेश धारण किए कुछ लोग दुकानदारों और राहगीरों से जबरन रुपये वसूलते मिले। लोगों ने विरोध करने पर उन्होंने अपने कपड़े खोल दिए और नग्न हो गए। जिसके बाद उन्होंने वहां पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। यह देख कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी किन्नर समाज की मुखिया पिंकी को दी।

इसका पता चलते ही पिंकी अपनी साथियों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचीं। आरोप है कि मौके पर मौजूद नकली किन्नरों से उनका सामना हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पकड़कर पिटना शुरू कर दिया। जिस पर वह वहां से भागने लगे। इस दौरान पांच लोगों को पकड़ लिया गया। जिसके बाद पकड़े गए पांचों नकली किन्नरों को कोतवाली ट्रांजिट कैंप ले जाया गया।

कोतवाली में देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने समझाबुझाकर माहौल शांत कराया। इस दौरान किन्नर समाज की मुखिया पिंकी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय है, जो किन्नर समाज की छवि खराब करने के साथ ही दुकानदारों और राहगीरों से अवैध वसूली कर रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि पांच लाेगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, मामले में माहौल खराब करने वाले नकली किन्नरों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जालौन में SP-DM बंगले के पास किन्नरों से लूट मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- जालौन में दो किन्नरों से नकदी समेत 2 लाख की लूट, SP-DM बंगले के पास हुई वारदात