विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग, नवरात्र व्रतधारियों समेत आठ लोग अस्पताल में भर्ती

Published: Fri, 20 Mar 2026 01:25 PM (IST)

रुद्रपुर में नवरात्र व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से तीन परिवारों के आठ लोग बीमार पड़ गए।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Concept Photo

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। नवरात्र व्रत के दौरान कुट्टू का आटा के व्यंजन खाने से तीन परिवारों के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

नवरात्र पर लोगों ने व्रत रखे हैं। ऐसे में व्रत में सबसे अधिक परोसे जाने वाले कुट्टू के आटे की बिक्री हो रही है। जिससे लोग व्रत के दौरान कुट्टू के आटे के अलग अलग पकवान बना रहे है।

शुक्रवार को रम्पुरा और सुभाष कालोनी में भी व्रतधारियों ने कुट्टू के आटे से बने व्यंजन बनाए। जिसे खाने के बाद रम्पुरा निवासी रेखा रस्तोगी पत्नी प्रकाश रस्तोगी की हालत बिगड़ गई।

साथ ही इससे उनकी बेटी वर्षा रस्तोगी, सोनम रस्तोगी को भी उल्टी, चक्कर, पेट दर्द और घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं।

हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा सुभाष कालोनी निवासी कमलेश पत्नी जगदीश राठौर और उनके पुत्र सौरभ राठौर और पुत्री शारदा को भी कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने के बाद हालत बिगड़ गई।

उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही जयनगर निवासी सुरेश कुमार और उनकी पत्नी गायत्री की तबीयत भी कुट्टू का आटा खाने के बाद बिगड़ गई। दोनों को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ फिजिशियन डा.एमके तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत है। सभी की हालत अब स्थिर है।