विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 21 Oct 2026 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 10:58 AM (IST)

मंगलवार देर रात रुद्रपुर में एक सड़क हादसे में लालता प्रसाद की मौत हो गई। उनकी बाइक गिरने के बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। मंगलवार देर रात लालता प्रसाद दोस्त के साथ बहेड़ी जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक किच्छा रोड चंदोला अस्पताल के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालता प्रसाद पुत्र प्रेम शंकर उम्र 32 निवासी ग्राम पस्तौर थाना भोजीपुरा बरेली यूपी यहां रेशमबाड़ी में किराए पर रह कर काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।

सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। एसआई मोहन चंद्र जोशी ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। बाईक के पीछे बैठा दोस्त बाल बाल बच गया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।