हर जियो कृपा करो मेरे प्यारे : गुरमुख
संवाद सहयोगी, बाजपुर: तराई को आबाद करने वाले प्रथम पीढ़ी के प्रमुख किसान बाबा ज्ञान सिंह
संवाद सहयोगी, बाजपुर: तराई को आबाद करने वाले प्रथम पीढ़ी के प्रमुख किसान बाबा ज्ञान सिंह की याद में समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सहित अनेक स्थानों से आए पथ प्रचारकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा सिंह सभा, भारतीय किसान यूनियन, राधे-कृष्ण गो सेवा सदन ट्रस्ट, बालाजी संकीर्तन मंडल सहित अनेक संस्थाओं तथा अमेरिका, कनाडा से आए अप्रवासी भारतीयों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गुरुद्वारा साहिब में रविवार को आयोजित समागम में गुरुद्वारा बगला साहिब दिल्ली के पूर्व हजूरी रागी, भाई गुरमुख सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब से शब्द हर जियो कृपा करो मेरे प्यारे, सतगुरु दाता मेल मिलावो हर नाम देवो आधारे अर्थात गुरु हम पर कृपा करे हमे गुरु बाला बनने का सौभाग्य प्रदान करे । उन्होंने कहा कि अच्छे विचारक कबीर को दुनिया आज भी याद करती है। गुरुजी ने उनके लेखनी विचार को गुरुग्रंथ साहिब में स्थान दिया था ,ऐसे जितने भी महापुरुषों ने अपने जीवन काल में अच्छा काम किया उन्हें दुनिया सदैव याद करती है। भाई ज्ञान सिंह की बातें हमेशा गुरु से जुड़ी थी यही कारण रहा है कि वह 105 वर्ष तक समाज को दिशा देते रहे। भाई दर्शन सिंह ने देवों सजन असीसडि़यां होवे साहिब सो मेल गुरु शब्द का गायन किया। अरदास भाई दीदार सिंह द्वारा की गई । समागम गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष व भाकियू के प्रांतीय कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा ने भाई ज्ञान सिंह के पुत्र मलविंदर पाल सिंह उर्फ लाल जी को सिरोपा भेंट कर उनके मार्गदर्शन पर चलने की जिम्मेदारी प्रदान की गई। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उनके त्याग, बलिदान, मेहनत व पुण्य एवं गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था का परिणाम है कि वह बहुत खुशहाल परिवार छोड़ कर गए हैं। कार्यक्रम में भाकियू के प्रांतीय अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, पूर्व सांसद बलराज पासी, हरेंद्र सिंह लाडी, हरमिंदर सिंह बरार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह बाजवा, हरवीर सिंह गिल,राम सिंह बेदी आदि मौजूद रहे।