ऋण नहीं चुकाने पर 45 की कटी आरसी
वित्त विकास निगम लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए ऋण की सुविधा प्रदान की है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : वित्त विकास निगम लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए ऋण की सुविधा प्रदान करता है। इसमें 20 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक का ऋण वितरित किया जाता है। योजना के अवधि पूरी होने के बाद दिए गए ऋण की वसूली भी विभागीय अधिकारी करते हैं। जिसमें समय से कर्ज नहीं चुकाने वाले 45 कर्जदारों की आरसी काटी गई है। जिससे अब राजस्व विभाग अपने तरीके से वसूली करेगा।
जिले में बहुद्देश्यीय वित्त विकास निगम ने स्थापना के बाद से कुल 1396 खाते खोल चुका है। जिसमें राज्य गठन के बाद से अभी तक करीब 500 लोगों के नाम से आरसी काट दी गई है। जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी 45 कर्जदारों की आरसी व 213 पर नोटिस की कार्रवाई की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारती त्रिपाठी ने बताया कि तीन बार तक कर्जदारों को नोटिस भेजी जाती है। इसके बाद भी कर्ज नहीं देने पर आरसी काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल दो करोड़ से ज्यादा की राशि बतौर ऋण वितरित की जा चुकी है। जिसकी वसूली की प्रक्रिया लगातार जारी है। ---इनसेट---- 23 फीसद किया वसूल रुद्रपुर: उत्तराखंड बहुद्देश्यीय वित्त विकास निगम की ओर से वसूली की जा रही है। जिसमें वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वसूली का लक्ष्य एक करोड़ आठ लाख निर्धारित किया गया था। जिसमें कि बीते जनवरी माह तक 25 लाख 63 हजार रुपये वसूल किए गए। इस तरह करीब 23 फीसदी तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
---वर्जन--- वित्त विकास निगम लोगों को ऋण सुविधा देने के साथ ही वसूली भी कर रहा है। जिसमें अभी तक 45 लोगों की आरसी काटी गई है। जबकि 213 लोगों को नोटिस थमाया गया है।
-नवीन भारती त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी, ऊधम¨सह नगर