Move to Jagran APP

महिला को खिलाया नशीला पदार्थ, किया दुष्‍कर्म, बनायी वीडियो क्लिपिंग, अब कर रहा ब्‍लैकमेल

जब अपने ही धोखा देने लगेंगे तो आदमी किस पर विश्‍वास करेगा। जी हां, क्षेत्र में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। एक युवक परिचित महिला को अच्‍छे डॉक्‍टर में दिखाने के बहाने अपने घर ले आया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्‍कर्म किया। इतनी ही नहीं वीडियो

By sunil negiEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2015 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2015 12:11 PM (IST)
महिला को खिलाया नशीला पदार्थ, किया दुष्‍कर्म, बनायी वीडियो क्लिपिंग, अब कर रहा ब्‍लैकमेल

काशीपुर (उधमसिंह नगर)। जब अपने ही धोखा देने लगेंगे तो आदमी किस पर विश्वास करेगा। जी हां, क्षेत्र में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। एक युवक परिचित महिला को अच्छे डॉक्टर में दिखाने के बहाने अपने घर ले आया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

इतनी ही नहीं वीडियो क्लिपिंग भी बना डाली और क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। आइये जानते है पूरा मामला।
घटना 25 मार्च की है। अल्ली खां निवासी महिला कटोराताल स्थित एक डॉक्टर से दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में उसे परिचित मोहम्मद आसिफ मिल गया। वह महिला को अच्छे डॉक्टर को दिखाने की बात कहते हुए अपने घर ले आया।

आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिपिंग बनाई। क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने अपने पति व ससुरालियों को घटना की जानकारी दी।

इसकी पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने काशीपुर थाना प्रभारी को महिला की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने खालसा स्ट्रीट निवासी मोहम्मद आसिफ व नदीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें:- शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया दुष्कर्म, शादी को बोला तो दी जान से मारने की धमकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.