बारात से घर लौट रहे ग्रामीण से मारपीट
संवाद सहयोगी खटीमा बरात से घर लौट रहे ग्रामीण से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बीच-बचा
संवाद सहयोगी, खटीमा: बरात से घर लौट रहे ग्रामीण से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव को आए परिजनों को चोटिल कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में झनकईया पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से चार आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
झनकईयां थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी इकबाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह अपने मित्र की बरात पार्टी से घर लौट रहा था। तभी पकड़िया चौराहे के पास कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें उसकों गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच उसका भाई इकरार व बहनोई सलीम खां मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही उसके भाई व बहनोई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर खेतलसंडा झनकईया के दीपक सामंत, पकड़िया के भूपेंद धामी, ऊंची महुवट के बंटी बसेड़ा, राजीवनगर के राजेश बिष्ट, महेंद्र जोशी, खीम सिंह के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जसविदर सिंह ने बताया कि इस मामले में दीपक, बंटी, राजेश व महेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।