कस्बे में शोभायात्रा निकाल स्थापित किया रामलीला का झंडा
सुल्तानपुर पट्टी (बाजपुर) : कस्बे में रामलीला मंचन शुरू होने से एक माह पूर्व निकलने वाली झंडा
सुल्तानपुर पट्टी (बाजपुर) : कस्बे में रामलीला मंचन शुरू होने से एक माह पूर्व निकलने वाली झंडा शोभायात्रा का शुभारंभ पुराना रामलीला स्थल से आदर्श रामलीला समिति अध्यक्ष देवेंद्र मौर्य व उपाध्यक्ष ज्योति स्वरूप अग्रवाल आदि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इसके पश्चात शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए नए रामलीला मंचन स्थल बुध बाजार पहुंची जहां विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही श्रद्धाभाव से झंडे स्थापित किए गए। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष रामलीला मंचन शुरू होने से तीस दिन पहले शोभायात्रा निकालकर रामलीला का झंडा स्थापित किया जाता है। वहीं शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखकर नगरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर रामअवतार चंद्रा, दुष्यंत मौर्य, अरविंद सैनी, हर्ष वर्धन, प्रकाश, राज सैनी, जितेंद्र सागर, अशोक वाल्मीकि, रामअवतार मौर्य, अमित सक्सेना, विकास शर्मा आदि मौजूद थे।