रैली निकाल स्वामी विवेकानंद के मार्गों पर चलने का दिया संदेश
संवाद सहयोगी, काशीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शहर
संवाद सहयोगी, काशीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को स्वामी विवेकानंद के मार्गों पर चलने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया।
सोमवार को रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान रैली के माध्यम से लोगों को स्वामी विवेकानंद के मार्गों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही लोगो को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए भी जागरूक किया। संदेश यात्रा रामलीला मैदान से होकर माता मंदिर रोड, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्रों के हित मे आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी उठाती रहेगी। इस मौके पर सौरभ चौहान, वरुण सहरावत, मनोज जीना, गुरविंदर ¨सह चंडोक, प्रियांशु कश्यप आदि लोग मौजूद थे।