श्री राम की जगह मुस्लिम महिलाओं के वकील बनें मोदी
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : विश्व ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा देश
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : विश्व ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा देश के करोड़ों ¨हदुओं ने नरेंद्र मोदी को श्री राम के वकील के रूप में देश की सत्ता सौंपी थी, लेकिन वह तो तीन तलाक के झमेले में फंस कर मुस्लिम महिलाओं के वकील बन गए हैं। कहा कि श्री राम मंदिर की याद दिलाने के लिए 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच के माध्यम से शंखनाद किया जाएगा।
बुधवार को दिल्ली से हल्द्वानी जाते समय रुद्रपुर में इंदिरा चौक पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा संसद में कानून लाकर श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बनना चाहिए था, लेकिन अफसोस की बात है कि मोदी सरकार को सत्ता के शीर्ष पर बैठाने वाले करोड़ों ¨हदुओं की आस्था का प्रश्न श्री राम मंदिर का मुद्दा आज भी हाशिये पर है। जबकि संसद में कानून बनाने की पहल भाजपा को करनी चाहिए थी, लेकिन वह हलाला से लेकर तीन तलाक में ही उलझ कर रह गए हैं। मोदी सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए तोगड़िया ने कहा न तो देश की जनता को सस्ती शिक्षा मिली और न हीं किसान कर्जमुक्त हो पाया। ऐसे में राम राज्य की कल्पना तो बेमानी है। 21 अक्टूबर को अयोध्या कूच के साथ श्री राम मंदिर का संकल्प लिया है। कहा कि भगवान श्री राम से किनारा करने वालों को जनता इस बार बक्शने वाली नहीं है। प्रवीण तोगड़िया के रुद्रपुर पहुंचने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। कार्यकर्ताओं ने भी उनको हाथों हाथ लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ऋषिपाल, विकास शर्मा, छत्रपाल चौधरी, अनुज शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, प्रमोद शर्मा, आदेश शर्मा, संतोष त्रिपाठी, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।