मंडी के बाहर फसल खरीदने से भड़के किसान
सितारगंज : अखिल भारतीय किसान सभा का एक शिष्टमंडल मंडी सचिव से मिला। किसानों ने मंडियों
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:34 PM (IST)
सितारगंज : अखिल भारतीय किसान सभा का एक शिष्टमंडल मंडी सचिव से मिला। किसानों ने मंडियों के बाहर हो रही फसलों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि किसानों से कर्ज की गलत तरीके से वसूली की जा रही है। उन्हें वसूली के नाम पर मनमाने तरीके से परेशान किया जा रहा है। जिसे किसान सभा अब बर्दाश्त नहीं करेगी। शिष्टमंडल में गुरनाम सिंह, गुरदीप सिंह, प्यारा सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, कमलेश देवी, मुख्तार सिंह, सुरेश राणा, नरेश राणा, विमला देवी आदि मौजूद थे। जासं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें