विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smart Meter: उत्‍तराखंड में पहले फेज में लगेंगे 1.60 लाख मीटर, मिलेगी 10 साल की गारंटी व मिनिमम 100 रुपए का रिचार्ज

Published: Wed, 09 Oct 2024 03:25 PM (IST)

Smart Meter उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली मीटर की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होने जा रही है। ...और पढ़ें

Smart Meter: 1.60 लाख स्मार्ट मीटर पहले चरण में लगवाने की योजना, File Photo
Smart Meter: 1.60 लाख स्मार्ट मीटर पहले चरण में लगवाने की योजना, File Photo

HighLights

  1. घर बैठे उपभोक्ता कर पाएगा रिचार्ज
  2. प्री पेड स्मार्ट मीटर लगवाने पर निगम के पास रखी जमानत धनराशि भी होगी रिचार्ज में शामिल

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । Smart Meter: स्मार्ट मीटर यानी समस्याओं से मुक्ति की शुरुआत। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को जमानत धनराशि जमा करवाने का झंझट रहेगा न बिल में गलत रीडिंग के कारण ऊर्जा निगम के चक्कर लगाने पड़ेंगे। साथ ही 10 वर्ष की गारंटी वाले स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता आवश्यकता के अनुरूप बिजली का उपयोग कर सकेगा।

उपभोक्ताओं को मिलेंगे अनेक लाभ

अधीक्षण अभियंता रुद्रपुर ऊर्जा निगम शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऊर्जा निगम पहले चरण में 1.60 लाख स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। इसके लिए सर्वे गतिमान है। बताया कि स्मार्ट मीटर के प्रयोग से उपभोक्ताओं को अनेक लाभ मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- खाकी में मातृशक्ति का दबंग रूप हैं IPS Shweta Chaubey, निर्बल के लिए रक्षक तो समाज के द्रोहियों के लिए मर्दानी

  • अपने मोबाइल फोन से स्मार्ट मीटर का संचालन कर न्यूनतम सौ रुपये का रिचार्ज भी करवा सकते हैं।
  • स्मार्ट मीटर लगने के बाद पूर्व की भांति गलत बिल आने की दशा में कार्यालय का चक्कर लगाने से भी वे बचेंगे।
  • उपभोक्ता अपनी आवश्यकता अनुसार विद्युत का प्रयोग कर पाएगा।
  • इसके साथ ही उपभोक्ता को प्रति किलोवाट के अनुरूप जमा की जाने वाली जमानत राशि से भी निजात मिल जाएगी।
  • इतना ही नहीं, जिस उपभोक्ता की जमानत राशि पूर्व में जमा है, उसे प्री पेड स्मार्ट मीटर के रिचार्ज में जोड़ दिया जाएगा।
  • इसके खराब होने की सूचना तत्काल ऊर्जा निगम को मिल जाएगी और निश्शुल्क मीटर बदलने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

सरकारी विभागों को लगवाने होंगे प्री पेड स्मार्ट मीटर

सरकारी विभागों में ऊर्जा निगम का बकाया लाखों तक पहुंच जाता है। अब ऊर्जा निगम को सरकारी महकमे में भी बकाया के झंझट से निजात मिलेगी। सरकारी कार्यालयों में भी प्री पेड स्मार्ट मीटर लगवाने की कार्रवाई जल्द शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए विदेश की तर्ज पर घूमने का नया ठिकाना, तारों की छांव में उठाएंगे पहाड़ी खाने का लुत्‍फ