त्रिशक्ति सम्मेलन में होगा शक्ति प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, काशीपुर : भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा शक्ति प्रदर्शन करने वाली है। इ
जागरण संवाददाता, काशीपुर : भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा शक्ति प्रदर्शन करने वाली है। इसके लिए भाजपाई पूर सिद्दत से जुट चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 'एक बार फिर मोदी सरकार' के स्लोगन को लेकर जनता के बीच जाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ संबोधित करेंगे। वहीं उन्होंने 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में जनसभा निर्धारित होना बताया। प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर के एफसीआइ गोदाम के सामने मोदी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए भी युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा बुधवार को विधायक हरभजन ¨सह चीमा के कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में त्रिशक्ति सम्मेलन होना तय है। यह सम्मेलन प्रत्येक लोकसभा में किया जा रहा है। कहा कि ऊधम¨सह नगर के 1430 बूथों से कम से कम 4290 कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। त्रिशक्ति के अंतर्गत हर बूथ से कम से कम तीन लोग बूथ संयोजक, बूथ पालक व बीएएल-टू और उससे ऊपर के पदाधिकारी जिले के मंडल पदाधिकारी, जिलापंचायत के सदस्य, नगर पालिकाओं के चैयरमेन, नगर निगमों के मेयर व पार्षद, पूर्व विधायक व जिला सहकारिता के चुने लोग व विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एक निश्चित कैडर के लोग प्रतिभाग करेंगे। अन्य दलों के लिए यह एक अकल्पनीय शक्ति है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तैयारी के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन इस बार फिर से भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक ले जाएंगे। चुनाव को ध्यान में रख बूथ स्तर तक की तैयारी की जा रही है। सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव की रणनीति तैयार करना के साथ ही केंद्र द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचना है। इस मौके पर विधायक हरभजन ¨सह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, गुर¨वदर ¨सह चंडोक, लवीश अरोरा, गुरबख्श बग्गा आदि मौजूद रहे।
========= आगामी कार्यक्रमों की भी दी जानकारी
जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने इस दौरान भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 से 25 फरवरी तक 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार इच्छित परिवारों के घरों पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाए जाएंगे। बताया कि 26 फरवरी को केंद्र व प्रदेश सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थी के घर पहुंचकर कार्यकर्ता आभार प्रकट कर दीप प्रच्वलित करेंगे। दो मार्च को एक साथ पूरे देश में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर बाइक रैली निकाली जाएगी। हर विधानसभा में एक व बड़े विधानसभा क्षेत्र से दो स्थानों से यह रैली निकालेगी। जिसकी तैयारी भी की जा चुकी हैं। इसमें हर एक बूथ से न्यूनतम पांच और अधिकतम 20 बाइकों को शामिल किया जाएगा।