वेस्टर्न यूपी के बदमाशों पर पुलिस की नजर
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : सिंह कॉलोनी में हुई डकैती के खुलासे को अब पुलिस प्रकाश मे
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : सिंह कॉलोनी में हुई डकैती के खुलासे को अब पुलिस प्रकाश में आए वेस्टर्न उप्र के बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इसके लिए रिहा और जमानत पर छूटे बदमाशों के साथ ही जेल में बंद बदमाशों से जानकारी जुटाई जा रही है।
आठ जून की तड़के सिंह कॉलोनी निवासी नरेश चौहान के घर में बदमाश घुस गए थे। इस दौरान किराएदार परिवार को कमरे में बंद कर मकान स्वामी को बंधक बना लिया। साथ ही नकदी समेत लाखों के जेवरात लूट लिए थे। मामले में पुलिस की अलग अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। साथ ही कुमाऊं मंडल के साथ ही उप्र के कई जिलों के 220 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। वारदात के 11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे। ऐसे में अब पुलिस पूर्व में डकैती और लूट में प्रकाश में आ चुके वेस्टर्न यूपी के बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के जेलों में भी पुलिस टीम जाकर बंद बदमाशों से डकैती से संबंधित जानकारी ले रही है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पुलिस डकैती के खुलासे में जुटी हुई है। वेस्टर्न यूपी के प्रकाश में आए बदमाशों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही डकैती का खुलासा कर लिया जाएगा।