फांसी लगाकर पेट्रोल पंप कर्मी ने दी जान
पेट्रोल पंप कर्मी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 03:36 PM (IST)
जासं, किच्छा : पेट्रोल पंप कर्मी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। ग्राम गिद्वपुरी किच्छा निवासी 50 वर्षीय नरसिंह दास पुत्र आत्मराम दास पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। शनिवार सुबह वह छह बजे ड्यूटी पर गया और दो घंटे बाद वापस आ गया। उसकी पत्नी आशा दोपहर में गांव के ही एक वृद्ध की मौत के बाद उसकी रस्म पगड़ी में किच्छा चली गई थी। शाम लगभग चार बजे जब वह घर लौटी तो घर में नरसिंह को फांसी से लटका देख उसके होश उड़ गए। नरसिंह दास के दो बच्चे हैं। बेटी नीलम की शादी झांसी उत्तर प्रदेश में कर चुका है। बेटा धीरज दुबई में नौकरी करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें