Move to Jagran APP

स्थानांतरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

सिडकुल की दो कंपनियों के कर्मचारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:10 AM (IST)
स्थानांतरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
स्थानांतरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : सिडकुल की दो कंपनियों के कर्मचारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इससे कई परिवार के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।

loksabha election banner

सिडकुल पंतनगर स्थित इंटरआर्क कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार को स्थानांतरण पत्र के साथ गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी में करीब 600 स्थानीय लोग कार्यरत हैं। कंपनी ने चेन्नई स्थित दूसरे में प्लांट में कुल 200 लोगों का स्थानांतरण कर दिया है। इससे उनके सामने संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में विशाल पटेल, अरुण मिश्रा, जय प्रकाश सागर, गंगाराम, मार्कंडेय मिश्रा, शिव शंकर, धीरेंद्र कुमार, पंकज पटेल, सपन तिवारी, अरुण, मोहन आदि मौजूद थे। कर्मचारियों की शिकायत पर सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने इंटरआर्क कंपनी को वार्ता के लिए नोटिस भी दिया है। इसके बाद कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर बीबी श्रीधर ने एएलसी प्रशांत कुमार, एसएसपी बरिदरजीत सिंह व एडीएम से मुलाकात भी की है। डिप्टी जनरल मैनेजर ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कंपनी का कार्य प्रभावित हुआ है। ऐसे में कंपनी का खर्च कम करने के साथ ही सभी का रोजगार भी बचाना है। चेन्नई स्थित प्लांट में लेबर की आवश्यकता है। इसी कारण 200 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। कर्मचारियों को 10 दिन का समय ज्वाइन करने के लिए दिया गया है। कर्मचारियों का रेल टिकट व सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही है।

.........

अमूल आटो में भी प्रदर्शन

अमूल आटो कंपनी के कर्मचारियों ने भी गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर कंपनी गेट पर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एक जुलाई को काम पर बुलाया गया था। इसके बाद भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार कंपनी बंद चल रही है। कंपनी प्रबंधन रोज बहानेबाजी कर रहा है। इस मौके पर दशरथ चौधरी, महेंद्र सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। कंपनी के एमडी जितेंद्र पटेल ने बताया कि कोविड के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.