Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

शहर में निकालीं गई तिरंगा यात्रा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:38 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने
तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

loksabha election banner

जासं, रुद्रपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयोजक संजय ठुकराल की अगुवाई में गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, पांच मंदिर, विधवानी मार्केट होते हुए राष्ट्रगान के उपरांत गांधी पार्क स्थित राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष संपन्न हुई। इस दौरान वंदेमातरम ग्रुप के जसविंदर सिंह खरबंदा, संजय आर्य, ठाकुर जगदीश सिंह, हरीश जल्होत्रा, विपिन शर्मा बिट्टू, आशीष छाबड़ा, हरविंदर सिंह हरजी, पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद भुवन गुप्ता, पार्षद रंजीत सागर, पूर्व सभासद गुरदीप सिंह आदि थे।

इधर, बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बाटा चौक से भगत सिंह चौक होते हुए नगर भ्रमण करते हुए दीनदयाल चौक पर पुनः आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान केके दास, नगर पंचायत दिनेशपुर अध्यक्ष सीमा सरकार, पूर्व राज्य मंत्री विजय मंडल, हिमांशु सरकार, दीपक राय, शिवकुमार राय, मुकेश कुमार, सरोज मंडल, काजल राय, नित्यानंद मंडल, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।

-----------

शांतिपुरी : पंतनगर मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने किया। पंतनगर हल्दी से फूलबाग, बेनी, नगला, गोलगेट, सत्संग आश्रम, प्रेमनगर होते हुए यात्रा शांतिपुरी से पुन: पंतनगर पहुंची। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा, रैली संयोजक मोनू गुप्ता, मंडल महामंत्री शशिकांत मिश्रा, मंडल महामंत्री टीकम कोरंगा, डीएन यादव, जुगल किशोर आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.