Move to Jagran APP

पार्टी मौका देगी तो लड़ूंगा लोस चुनाव : बेहड़

संवाद सहयोगी, बाजपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा क

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM (IST)
पार्टी मौका देगी तो लड़ूंगा लोस चुनाव : बेहड़
पार्टी मौका देगी तो लड़ूंगा लोस चुनाव : बेहड़

संवाद सहयोगी, बाजपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा का देश के अंदर जो भ्रम था वो टूट गया, उनका कहना था कि कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे। साथ ही कहा कि यदि पार्टी हाईकमान से उन्होंने लोकसभा में टिकट की दावेदारी की है, यदि पार्टी मौका देगी तो निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश के अंदर बड़े शानदार तरीके से कांग्रेस की वापसी हो रही है। इससे देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा और वर्तमान समय में लोगों का रूझान बढ़ रहा है। दावा किया कि 2019 में कांग्रेस प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें जीतेगी तथा वर्ष 2022 में प्रदेश के अंदर भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर अराजकता का माहौल है, नौकरशाही पूरी तरह से हावी है, जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं हो रहा। हर मोर्च पर सरकार विफल साबित हो रही है। सरकार का अधिकारियों कर्मचारियों पर कोई दवाब नहीं है, पूरी तरह फेल है। जनता, किसान परेशान हैं, किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा केवल खोखली साबित हुई है। कहा कि बाजपुर नगरपालिका का चुनाव पूरे दमखम से लड़ा जाएगा, इसको लेकर हमारी पूरी तैयारी है। इससे पूर्व उन्होंने नगरपालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की। साथ ही किच्छा के पालिकाध्यक्ष दर्शन कोहली का पहली बार बाजपुर आगमन पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, सुरजीत अग्निहोत्री, प्रेम ¨सह यादव, महेश कुमार, तनवीर खां, साबिर हुसैन, ¨सह स्वरूप भारती, रामअवतार यादव, मो.हनीफ आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.